वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

3 लाख का शौचालय बना भ्रष्टाचार का स्मारक! उद्घाटन से पहले ही टूटा, टंकी गायब, गंदगी का अड्डा बना पसान

कोरबा | पसान। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को बेहतर स्वच्छता सुविधा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पसान में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए सार्वजनिक शौचालय आज भ्रष्टाचार और लापरवाही की मिसाल बनकर खड़े हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी धन से बने शौचालय जनता के उपयोग में आने से पहले ही बदहाल हो गए, जबकि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Pasan Public Toilet Corruption Korba – 3 Lakh Toilet in Bad Condition
oplus_2

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में पूर्व सरपंचों के कार्यकाल में बनाए गए एक सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन तक नहीं हो सका। वहीं करीब 3 लाख रुपये की लागत से निर्मित दूसरे शौचालय की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसके दरवाजे टूट चुके हैं, अंदर गंदगी का अंबार लगा है और पानी की व्यवस्था के लिए लगाई गई सिंटेक्स टंकी भी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई है।

Pasan Public Toilet Corruption Korba – 3 Lakh Toilet in Bad Condition
Pasan Public Toilet Corruption Korba – 3 Lakh Toilet in Bad Condition

विडंबना यह है कि जिस शौचालय का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया गया था, वह आज खुद बदहाली और भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रहा है। परिसर में झाड़ियां उग चुकी हैं और भवन वर्षों से उपयोग के इंतजार में खंडहर बनता जा रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब निर्माण कार्य पूरा हुआ था, तो उसका उद्घाटन और संचालन क्यों नहीं हुआ? यदि भवन उपयोग में नहीं आया तो निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी किसने की? आखिर सरकारी राशि खर्च होने के बाद भी जनता को सुविधा क्यों नहीं मिली?

Pasan Public Toilet Corruption Korba – 3 Lakh Toilet in Bad Condition
Pasan Public Toilet Corruption Korba – 3 Lakh Toilet in Bad Condition

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत पसान वही क्षेत्र है, जहां से पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष का प्रतिनिधित्व है, लेकिन आज भी ग्रामीणों को एक उपयोगी सार्वजनिक शौचालय तक नसीब नहीं है।

दो-दो शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए, अब जनता तीसरे शौचालय की मांग कर रही है—लेकिन इस बार सिर्फ निर्माण नहीं, संचालन भी चाहिए। पसान की जनता कह रही है, “फीता काटने के लिए नहीं, सुविधा देने के लिए बनाइए।” अब देखना है शासन जवाब देता है या फिर एक और भवन खंडहर बनता है

साहब! कब खुलेगी आपकी आंख? घटिया निर्माण पर उठ रहे सवाल, क्या जांच से पहले ही बचाए जा रहे जिम्मेदार?

https://youtube.com/@cgcitynews.24kvi

ws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें