वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

साहब! कब खुलेगी आपकी आंख? घटिया निर्माण पर उठ रहे सवाल, क्या जांच से पहले ही बचाए जा रहे जिम्मेदार?

कोरबा/ पसान // पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कर्री में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन के पिलर, बीम और अन्य हिस्सों में निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं दिख रही। तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि यदि अभी जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह भवन मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खतरा बन सकता है।

कर्री उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, पिलर और बीम की तस्वीर
कर्री उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, पिलर और बीम की तस्वीर

ग्रामीणों का कहना है कि जब निर्माण कार्य जारी है, तभी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, फिर भी संबंधित विभाग और जिम्मेदार इंजीनियरों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही। इससे लोगों के बीच यह चर्चा है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने के लिए गुणवत्ता संबंधी शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है?

कर्री उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, पिलर और बीम की तस्वीर
कर्री उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, 

 

“साहब! क्या इंजीनियर को बचाने के लिए गुणवत्ता विहीन निर्माण चलता रहेगा? कर्री उप स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर सरकारी धन से बन रही इमारत की जवाबदेही कौन तय करेगा?”

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्वतंत्र तकनीकी टीम भेजकर निर्माण सामग्री, पिलर, बीम और अन्य संरचनात्मक कार्यों की जांच कराई जाए। यदि निर्माण में मानकों की अनदेखी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

हालांकि, निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग का पक्ष अभी प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

यह भी पढ़े 👇

कर्री उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में बड़ा खेल? ग्रामीणों ने दिखाए पिलर-बीम में दरार जैसे निशान, घटिया निर्माण का लगाया आरोप

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें