कोरबा/ पसान // कटघोरा वनमंडल के पसान सर्किल में हाथियों का उत्पात ग्रामीणों की रात की नींद छीन रहा है। खोडरी गांव में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 52 हाथियों के दल से अलग हुआ एक दंतैल हाथी आबादी के बीच पहुंच गया और एक ग्रामीण के कच्चे मकान को ढहा दिया। जिस वक्त हाथी ने मकान को निशाना बनाया, परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर सो रहे थे। हाथी की आहट सुनकर उनकी नींद खुली तो सामने मौत का खतरा देखकर परिवार ने घर के एक कोने में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला हाथी मित्र दल के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पहुंचाने के साथ दंतैल को आबादी से खदेड़ने की कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार मौजूदगी के कारण शाम ढलते ही गांवों में दहशत का माहौल बन जाता है। वन विभाग द्वारा हाथियों की निगरानी की जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की। विभागीय अमला फसल व अन्य नुकसान का आकलन करने में भी जुटा है। लगातार दो वन क्षेत्रों में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने हाथियों को आबादी से दूर रखने के साथ फसल नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Read 👇👇
खोडरी में हाथी का हमला: 52 हाथियों के झुंड को देखने गए ग्रामीण की मौत,
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl




















