वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बोल बम! अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर निकलेगी पसान की भव्य कांवड़ यात्रा, 22 अगस्त को होगा प्रस्थान

कोरबा | पसान: //  श्रावण मास के पावन अवसर पर कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही कांवड़ यात्रा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को श्री शिव मंदिर, बस्ती पसान से श्रद्धालुओं का जत्था अमरकंटक के लिए रवाना होगा। वहां से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करेंगे। कांवड़ यात्रा शिवभक्ति और जलाभिषेक की एक प्रमुख परंपरा है।

आयोजकों ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान शिव का अभिषेक कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करना है। 24 अगस्त 2026 (सोमवार) को कांवड़ यात्रियों का वापस आगमन होगा, जिसके बाद शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संपर्क सूत्र = मोबाइल नंबर:
Monty Somani: 8120814411
Kishun Lal: 7724972384

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े 👇👇

टपकती छत, गीला फर्श और खतरे में मासूम! पसान परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल तस्वीर ने खोली व्यवस्था की पोल

Join YouTube channel 👇👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें