कोरबा/ पसान // क्या लोक निर्माण विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है? कोरबा जिले की कटघोरा–पेंड्रा मुख्य सड़क पर जटगा से लेकर पसान तक का हिस्सा अब लोगों के लिए जानलेवा बन चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे हल्की बारिश में पानी से भर जाते हैं और हर दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं।
बुधवार सुबह हल्की बारिश के बाद पानी से भरे गड्ढे में फंसकर एक यात्री ऑटो पलट गया। गनीमत रही कि ऑटो में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं कोरबा से पेंड्रा जा रही यात्री बस भी गहरे गड्ढों से गुजरते समय अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।

“अनुबंध हो चुका है, लेकिन सड़क नहीं बन रही… क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है?”
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क निर्माण का अनुबंध होने के बावजूद ठेकेदार ने अब तक काम शुरू क्यों नहीं किया? स्थानीय लोगों का आरोप है कि महीनों से सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार दोनों चुप्पी साधे हुए हैं।

प्रशासन कब जागेगा? जटगा–पसान मार्ग पर हादसों की घंटी, ठेकेदार की चुप्पी भारी
देखिये SDM साहब, SDO साहब कुम्भकरणीय नींद मे है
”
ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत या निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ठेकेदार की होगी।
देखे वीडियो 👇👇










