कोरबा/पसान। हल्की बारिश ने एक बार फिर पसान बस स्टैंड के पास सड़क की बदहाली की पोल खोल दी। मंगलवार सुबह पानी से भरे गहरे गड्ढे में एक बाइक सवार अचानक गिर पड़ा। हादसे में युवक तो किसी तरह संभल गया, लेकिन उसका मोबाइल गड्ढे में भरे पानी में गिर गया।

मोबाइल गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों का नजारा किसी धान रोपाई के खेत जैसा दिखा। कई लोग पानी से भरे गड्ढे में झुककर मोबाइल तलाशते नजर आए। यह दृश्य राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड के आसपास सड़क लंबे समय से जर्जर है। हल्की बारिश होते ही गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
देखे वीडियो 👇👇










