वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अवैध रेत माफियाओं पर चला प्रशासन का शिकंजा! खबर के बाद जीपीएम खनिज विभाग की छापेमार कार्रवाई, सीमाओं पर बढ़ेगी सख्ती

जीपीएम। जिले में अवैध रेत भंडारण और परिवहन के मामले को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जीपीएम खनिज विभाग ने छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि अब दूसरे जिलों से अवैध रूप से रेत लेकर आने वाले ट्रैक्टरों और वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

GPM Illegal Sand Action
GPM Illegal Sand Action

खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले की सीमा से होकर होने वाले अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी दल (Monitoring Team)    का गठन किया जाएगा। यह टीम जिले की सीमाओं और संवेदनशील मार्गों पर लगातार नजर रखेगी ताकि बिना वैध दस्तावेज के रेत परिवहन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित जांच अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में संयुक्त जांच अभियान और तेज किए जाएंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में जिले में अवैध रेत भंडारण और जेसीबी से रेत लोडिंग के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। अब खनिज विभाग की सक्रियता से यह उम्मीद जगी है कि अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लग सकेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सीमाओं पर नियमित निगरानी और लगातार कार्रवाई जारी रही, तो अवैध रेत माफियाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन की यह मुहिम कितनी कारगर साबित होती है और अवैध रेत कारोबार पर कब तक पूरी तरह लगाम लगती है।

आदित्य मानकर, खनिज संचालक, जीपीएम :👇

“जिले में अवैध रेत परिवहन और भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खबर सामने आने के बाद तत्काल छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अन्य जिलों से अवैध रूप से रेत लेकर जीपीएम में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टरों और वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी दल तैनात किया जाएगा, जो 24 घंटे नजर रखेगा। अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के खनिज अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

Read 👇

प्रशासन के नाक के नीचे अवैध रेत का खेल! खदान बंद, फिर भी धड़ल्ले से जेसीबी से हो रही लोडिंग, रॉयल्टी पर्ची पर उठे बड़े सवाल

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

निरिक्षण करते खनिज विभाग की टीम 👇👇

 

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें