वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

KORBA/पसान में रिश्वतखोरी का VIDEO VIRAL! “सुशासन तिहार” के बीच पटवारी पर गरीब आदिवासियों से वसूली का आरोप, पैसा लेते कैमरे में कैद

हल्का नंबर 10 के पटवारी विनोद अग्रवाल का कथित VIDEO वायरल, वन पट्टा के ₹5 हजार और फौती नामांतरण के ₹10 हजार मांगने का आरोप
कोरबा/पसान छत्तीसगढ़ में चल रहे “सुशासन तिहार” के बीच कोरबा जिले के पसान क्षेत्र से रिश्वतखोरी का एक कथित VIDEO वायरल होने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल VIDEO में हल्का नंबर 10 के पटवारी विनोद अग्रवाल कथित रूप से पैसे लेते नजर आ रहे हैं। VIDEO सामने आने के बाद ग्रामीणों और आदिवासी किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के गरीब आदिवासी किसानों से वन पट्टा बनाने के नाम पर ₹5 हजार तक और फौती नामांतरण के लिए ₹10 हजार तक की कथित मांग की जा रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना पैसे दिए राजस्व संबंधी काम नहीं हो रहे थे, जिससे लोगों में लंबे समय से आक्रोश था।

इसी बीच किसी ग्रामीण ने कथित लेन-देन का VIDEO बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। VIDEO वायरल होते ही राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार एक ओर “सुशासन तिहार” के जरिए पारदर्शी प्रशासन और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर गरीब किसानों से कथित रिश्वत वसूली के आरोप शासन की मंशा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन VIDEO वायरल होने के बाद जांच की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

“आपके खबर के माध्यम से  मामला संज्ञान मे आया है, कार्यवाही की जायगी ‘

SDM podi uproda 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें