वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, सोना-चांदी लूटकर भागे:बाइक पर सवार होकर आए थे 3 बदमाश, आज पेंड्रा बंद का ऐलान

GPM news // छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार को कोटमी साप्ताहिक बाजार में प्रदीप सोनी ने दुकान लगाई थी। जब वे दुकान बंद कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश आए और उनसे सोने-चांदी की लूट की।

दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की हत्या, करोड़ों के सोना-चांदी की लूट! पेंड्रा बंद का ऐलान
दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की हत्या, लाखो के सोना-चांदी की लूट! पेंड्रा बंद का ऐलान

जब व्यापारी ने इसका विरोध किया तो सीने पर गोली मार दी। घटना के बाद मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। बदमाश भाग निकले। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

हालांकि, कितने की लूट हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस बिलासपुर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़, अनूपपुर, डिंडोरी और कोरिया जिला में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

सराफा कारोबारी हत्या
सराफा कारोबारी हत्या

हत्या के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। परिजन और स्थानीय व्यापारियों ने अस्पताल में पुलिस से शव छीन लिया और सड़क जाम कर दिया था। सर्राफा व्यापारी संगठन और अन्य व्यापारी संगठनों ने आज पेंड्रा बंद का ऐलान किया है।

बदमाशों ने सीने पर मारी गोली

जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत रात्रे ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यापारी की मौत हो गई थी। दाहिने तरफ सीने में गोली लगी है। अभी बॉडी से एक ही गोली मिली है। पीएम के बाद पता चलेगा की कितनी गोली मारी गई है।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

स्थानीय पंकज तिवारी ने बताया कि, लूट की नीयत से सरेआम व्यापारी प्रदीप सोनी को गोली मारी गई है। यह सीधे तौर पर कानून व्यवस्था की लापरवाही है। जब नागरिक और व्यापारी सुरक्षित नहीं है तो इस प्रदेश का हाल कैसा चल रहा होगा आप समझ सकते हैं।

मार्केट में व्यापारी की सोने-चांदी की दुकान थी। दुकान बंद करते समय बदमाशों ने लूटपाट करते हुए गोली मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद ही मामले में आगे की जानकारी मिल सकेगी।

शनिप रात्रे

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें