वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग! 45 डिग्री पार पहुंचा पारा, मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन… जानिए किन जिलों में अगले 72 घंटे बन सकते हैं सबसे खतरनाक

डेस्क छत्तीसगढ़ में गर्मी ने मई के अंतिम दिनों में अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नवतपा शुरू होने से पहले ही प्रदेश के कई जिलों में सूरज आग बरसा रहा है। राजधानी रायपुर समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया। राजधानी रायपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि माना क्षेत्र में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालत यह रही कि कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम नजर आए। देर रात तक गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज रायपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। आसमान मुख्यतः साफ रहने के कारण सूरज की तपिश सीधे जमीन पर पड़ रही है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है

इन जिलों में हीटवेव का खतरा
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और राजनांदगांव जिलों में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। इन इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं जनजीवन पर असर डाल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें