वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भाजपा-कांग्रेस से आगे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’

 

सीजेआई की टिप्पणी से शुरु हुआ व्यंग्यात्मक आंदोलन, सोशल मीडिया पर बना युवाओं की नाराजगी का प्रतीक

नई दिल्ली। एजेंसी। सिर्फ पांच दिन पहले इंटरनेट पर एक व्यंग्य के रूप में शुरू हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) अब देश की सबसे चर्चित डिजिटल राजनीतिक घटनाओं में शामिल हो गई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी से जन्मा यह अभियान सोशल मीडिया पर इतना तेजी से फैला कि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों को भी पीछे छोड़ दिया।

कॉकरोच जनता पार्टी खुद को एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन बताती है। लेकिन इसके समर्थकों का कहना है कि यह सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि देश के युवाओं की नाराजगी और निराशा की अभिव्यक्ति है। पार्टी का नाम उसी टिप्पणी से निकला है, जिसमें बेरोजगार और सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से की गई थी। सीजेपी ने इसी शब्द को अपनी पहचान बनाकर उसे विरोध और प्रतिरोध के प्रतीक में बदल दिया।

आखिर क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

 

15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने बेरोजगार युवाओं और फर्जी डिग्रीधारकों को लेकर ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी का संदर्भ फर्जी डिग्री वाले लोग थे और उन्हें देश के युवाओं पर गर्व है। लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर इस बयान ने एक नए डिजिटल आंदोलन को जन्म दे दिया था। 16 मई को शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी ने कुछ ही दिनों में लाखों युवाओं को अपने साथ जोड़ लिया। बृहस्पतिवार तक इसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 1.43 करोड़ के करीब पहुंच गई, जो भाजपा के लगभग 88 लाख और कांग्रेस के 1.33 करोड़ फॉलोअर्स से अधिक है

कॉकरोच जनता पार्टी एक नजर में

शुरुआतः 16 मई 2026

वजहः सीजेआई की ‘कॉकरोच’ टिप्पणी

संस्थापकः अभिजीत दिपके

इंस्टाग्राम फॉलोअर्सः लगभग 1.43 करोड़

एक्स अकाउंटः बंद, नया शुरू हैंडल ‘कॉकरोच इज बैक’

प्रमुख एजेंडाः रोजगार, शिक्षा, जवाबदेही और संस्थागत स्वतंत्रता

सबसे बड़ा आधारः जेन-जी और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता युवा वर्ग।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें