वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

CEO के तबादले पर इतना विरोध क्यों? क्या परदे के पीछे कोई और कहानी है?

पोंडी उपरोड़ा जनपद पंचायत CEO जय प्रकाश डड़सेना के तबादले के विरोध में जनपद प्रतिनिधियों का प्रदर्शन

एक अधिकारी के लिए जनप्रतिनिधियों का खुला समर्थन, आखिर क्या हैं इसके मायने?

कोरबा/पोंडी उपरोड़ा। जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा के CEO के स्थानांतरण के बाद जिस तरह जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने खुलकर विरोध दर्ज कराया और सुशासन तिहार के बहिष्कार तक का निर्णय लिया, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

आमतौर पर प्रशासनिक तबादले शासन की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, लेकिन इस मामले में विरोध का स्वर असामान्य रूप से मुखर दिखाई दे रहा है।
क्षेत्र में चर्चा है कि आखिर एक अधिकारी के तबादले को लेकर इतना बड़ा विरोध क्यों किया जा रहा है। क्या यह केवल कार्यशैली के प्रति संतोष का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी हैं? हालांकि इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी पक्ष ने इस संबंध में कोई ठोस आरोप लगाया है।
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि विकास कार्य और योजनाएं व्यवस्था आधारित हैं, तो किसी एक अधिकारी के स्थानांतरण पर जनहित कार्यक्रमों का बहिष्कार क्यों किया गया। लोगों का मानना है कि प्रशासनिक पदों पर अधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन योजनाओं और विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहनी चाहिए।

फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने पोंडी उपरोड़ा की राजनीति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विरोध केवल स्थानांतरण तक सीमित रहता है या आने वाले दिनों में इसके पीछे के कारणों को लेकर और तथ्य सामने आते हैं।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें