कोरबा। जिले की उचित मूल्य की राशन दुकानों में घटिया और अमानक चावल पहुंचने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कोरबा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने जिला खाद्य अधिकारी से मुलाकात कर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने अमानक चावल को वापस मंगाने और हितग्राहियों को साफ-सुथरा, गुणवत्तापूर्ण एवं खाने योग्य चावल उपलब्ध कराने की मांग की।

बताया जा रहा है कि कोरबा जिले के पाली सहित अन्य क्षेत्रों में भी राशन दुकानों के माध्यम से अमानक चावल का वितरण किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाले चावल की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।
मनोज चौहान ने उठाया राशन हितग्राहियों का मुद्दा
कोरबा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने जिला खाद्य अधिकारी के समक्ष इस मुद्दे को रखते हुए मांग की कि राशन दुकानों में पहुंचे घटिया चावल की जांच कराई जाए। जहां भी चावल अमानक पाया जाता है, उसे तत्काल वापस बुलाया जाए और उसके स्थान पर गुणवत्तापूर्ण चावल भेजा जाए, ताकि हितग्राहियों को खराब खाद्यान्न लेने के लिए मजबूर न होना पड़े।
खाद्य अधिकारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
मामले में जिला खाद्य अधिकारी ने हितग्राहियों को साफ और खाने योग्य चावल उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही आश्वस्त किया कि जिले में जहां भी अमानक चावल पाया जाएगा, उसे वापस बुलाया जाएगा।
अब देखना होगा कि खाद्य विभाग शिकायतों के आधार पर कितनी जल्दी जांच और कार्रवाई करता है। राशन दुकानों से चावल लेने वाले हितग्राहियों की मांग है कि उन्हें निर्धारित गुणवत्ता का खाद्यान्न मिले, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्देश्य पूरा हो सके।
Read 👇👇
खोडरी में हाथी का हमला: 52 हाथियों के झुंड को देखने गए ग्रामीण की मौत,
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl





















