वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

महिला के अंधे कत्ल का खुलासा: पड़ोसी निकला हत्यारा, स्निफर डॉग ‘बाघा’ ने खोला राज

 

कोरबा/पसान। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम  लोकड़हा     में हुए महिला के अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या उसके पड़ोसी युवक सहस राम मिंज (36 वर्ष) ने की थी। आरोपी मृतिका द्वारा अपनी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी को शराब पिलाने की बात से नाराज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल दाखिल कर दिया है।

सुनसान जगह पर मिली थी महिला की लाश

घटना 23 सितंबर की सुबह सामने आई थी। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लोकड़हा के उरांव पारा निवासी सुखमनिया एक्का की लाश गांव के ही मुड़ही कुआं खेत के पास सुनसान स्थान पर मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश तथा एएसपी नितिश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई।

स्निफर डॉग ‘बाघा’ ने आरोपी तक पहुंचाया

हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली। पुलिस के अनुसार, मास्टर सुनील गुप्ता द्वारा स्निफर डॉग ‘बाघा’ को घटनास्थल से ट्रैक कराया गया। रस्सी ढीली किए जाने के बाद बाघा सीधे मृतिका के पड़ोसी सहस राम मिंज के घर पहुंचा।इससे पुलिस का संदेह सहस राम पर गहराया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पत्नी और भाभी को शराब पिलाने से था नाराज

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि मृतिका उसकी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी को शराब पिलाती थी। उसने मृतिका को कई बार ऐसा करने से मना किया था।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को सहस राम बकरी चराकर घर लौटा तो उसकी पत्नी और भाई की पत्नी मृतिका के साथ मौजूद थीं। तीनों के शराब के नशे में होने और हंगामा करने से वह नाराज हो गया। उसने मृतिका को डांट-फटकार लगाई।
बताया गया कि इसके बाद जब मृतिका अपने घर की ओर जा रही थी, तभी आरोपी ने कथित तौर पर मौका पाकर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी जेल दाखिल

पुलिस ने आरोपी सहस राम मिंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे जेल दाखिल करा दिया है। पुलिस की जांच में स्निफर डॉग ‘बाघा’ की भूमिका भी अहम रही, जिसने घटनास्थल से संदिग्ध के घर तक पहुंचने में पुलिस की मदद की।

खबर से जुडी खबर 👇

पसान थाना क्षेत्र में दूसरे दिन भी मर्डर से दहशत! लोकड़हा में 25 वर्षीय युवती की पत्थर से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें