वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पसान थाना क्षेत्र में दूसरे दिन भी मर्डर से दहशत! लोकड़हा में 25 वर्षीय युवती की पत्थर से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा/पसान। पसान थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हत्या की घटना सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्राम  लोकड़हा    में 25 वर्षीय सुकमानिया एक्का की अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। लगातार दो दिनों में दो हत्या की घटनाओं ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लोकाढ़ा में सुकमानिया एक्का की हत्या की सूचना मिलने के बाद पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती पर पत्थर से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपी की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

दो दिन में दो हत्या से क्षेत्र में दहशत

पसान थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हत्या की घटना सामने आने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। इससे एक दिन पहले ग्राम पिपरिया में संपत्ति विवाद को लेकर 85 वर्षीय बबन राम यादव की हत्या का मामला सामने आया था। इस घटना में पुलिस आरोपी भतीजे की तलाश कर रही है।

लगातार दो दिनों में दो हत्या की घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामलों की जांच जारी है और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

नोट:  हत्याकांड में आरोपी की पहचान और हत्या के कारण की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Read👇👇

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की हत्या, भतीजे ने टांगिया से सिर पर किया वार; आरोपी फरार

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें