वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की हत्या, भतीजे ने टांगिया से सिर पर किया वार; आरोपी फरार

कोरबा/पसान। जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन के बंटवारे और संपत्ति के अलग-अलग किए जाने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने कथित तौर पर अपने चाचा के सिर पर टांगिया से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई।

मृतक की पहचान बबन राम यादव (85 वर्ष), पिता बुद्ध राम यादव, निवासी सीपत पारा, पिपरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर बबन राम यादव और उनके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव (23 वर्ष), पिता राम प्रसाद यादव के बीच विवाद हुआ।

विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर टांगिया से बबन राम यादव के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई, जिसके बाद पसान थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर संपत्ति विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हत्या की वास्तविक परिस्थितियों और विवाद के कारणों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें