कोरबा/पसान। जटगा से पसान तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर अब गौंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP), पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक इकाई पसान ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पोड़ी उपरोड़ा को पत्र सौंपकर 10 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से जटगा चौक से पसान मुख्य मार्ग जटगा चौक पर चक्काजाम एवं धरना-प्रदर्शन करने की पूर्व सूचना दी है।

पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष दीनानाथ दीन आयाम द्वारा दिए गए पत्र में कहा गया है कि जटगा, बांधापारा, अमलीकुंडा, लैंगा और मातिन दाई (पसान) तक जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर और क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

17 अगस्त को दिया था आवेदन, अब तक शुरू नहीं हुआ काम
पत्र के अनुसार, सड़क की मरम्मत एवं डामरीकरण की मांग को लेकर 17 अगस्त 2026 को प्रशासन को आवेदन दिया गया था। आवेदन में छह दिनों के भीतर मरम्मत/डामरीकरण कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया गया था। लेकिन पार्टी का आरोप है कि 3 सितंबर तक सड़क पर किसी भी प्रकार का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया।

पार्टी ने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण आम जनता, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है।
10 सितंबर को चक्काजाम की चेतावनी
कार्रवाई नहीं होने से नाराज गौंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अब 10 सितंबर, गुरुवार को सुबह 11 बजे से जटगा चौक पर चक्काजाम और धरना-प्रदर्शन करने की सूचना दी है। पत्र में पार्टी एवं स्थानीय लोगों के आंदोलन में शामिल होने की बात कही गई है।

गौरतलब है कि कटघोरा-जटगा-पसान मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर पहले भी ग्रामीणों में नाराजगी सामने आ चुकी है। जुलाई में इस मार्ग पर गड्ढों और जलभराव के कारण वाहन दुर्घटनाओं की खबरें सामने आई थीं।
अब देखना होगा कि 10 सितंबर से पहले प्रशासन सड़क मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम उठाता है या जटगा चौक पर चक्काजाम की स्थिति बनती है।
पसान में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम: मंदिरों में भव्य आयोजन की तैयारी
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl





















