कोरबा/पसान। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी 2026 को लेकर पसान क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। शिव मंदिर, कृष्ण मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यज्ञ स्थल पसान में होगा भव्य मटकी फोड़ आयोजन
पसान के यज्ञ स्थल में दुर्गा उत्सव समिति एवं हिन्दू क्रांति सेना के द्वारा भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर युवाओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए नगद पुरस्कार भी रखा गया है। प्रथम विजेता को ₹5100, द्वितीय को ₹3100 और तृतीय विजेता को ₹2100 का पुरस्कार दिया जाएगा।
हिन्दू धर्म रक्षण संगठन द्वारा कृष्ण मंदिर में कुर्सी दौड़ और मटकी फोड़
वहीं हिन्दू धर्म रक्षण संगठन द्वारा वन विभाग परिसर स्थित कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, मटकी फोड़ सहित कई आयोजन होंगे।

मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाने की तैयारी भी की गई है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
आधी रात को होगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का विशेष अभिषेक किया जाएगा और उन्हें नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे। इसके बाद दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा।
शाम के समय भगवान श्रीकृष्ण को झूले पर विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु
पसान में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाता है। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह है। मंदिरों में विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े 👇👇
बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर टनल के अंदर पटरी पर दौड़ता नजर आया तेंदुआ, मचा हड़कंप
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl





















