कोरबा / पसान /CGCITYNEWS //जिले के कोरबा और कटघोरा वन मंडल में हाथियों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों वन मंडलों के जंगलों में बड़ी संख्या में हाथियों के दल विचरण कर रहे हैं। जंगल से निकलकर हाथियों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ ग्रामीणों के घरों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत पसान पंचायत क्षेत्र में विचरण कर रहा एक हाथी पसान के निकट मोहल्ले में पहुंच गया।

हाथी के गांव के आसपास पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और दंतेल हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग द्वारा पसान, कुम्हारी,सहित आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और जंगल की ओर नहीं जाने की अपील की गई है। साथ ही हाथियों को देखने या उनका पीछा करने से भी बचने की समझाइश दी जा रही है। हाथियों के लगातार आबादी क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

हाथी खेतों में पहुंचकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है , वहीं कई स्थानों पर मकानों को भी नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।जिसमे पिछले रात अड़सारा राशन दुकान की खिड़की तोड़कर राशन को नुकसान पहुंचाया,

ग्रामीण लंबे समय से हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस उपाय किए जाने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने में जुटी है। हालांकि हाथियों की लगातार बढ़ती सक्रियता के कारण ग्रामीणों में जान-माल और फसल को लेकर चिंता बनी हुई है।ग्रामीण अपने फसल को बचाने के लिए चिंतित है,

यह भी पढ़े 👇
अड़सरा राशन दुकान में घुसा दंतैल हाथी, खिड़की तोड़कर नमक-शक्कर को पहुंचाया नुकसान
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl





















