वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अड़सरा राशन दुकान में घुसा दंतैल हाथी, खिड़की तोड़कर नमक-शक्कर को पहुंचाया नुकसान

पसान में सिंगल हाथी

कोरबा / पसान // कोरबा जिले के अड़सरा पंचायत में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी ने राशन दुकान की खिड़की तोड़कर   दुकान में रखे नमक और शक्कर को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, हाथी सुबह तड़के अड़सरा क्षेत्र में पहुंचा और राशन दुकान की खिड़की को तोड़ दिया। इसके बाद हाथी दुकान के द्वारा वहां रखे खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचाया। घटना में नमक और शक्कर की बोरियां प्रभावित हुई हैं।

hathi-rashan-dukan-khidki-todi
hathi-rashan-dukan-khidki-todi

चावल तक पहुंच जाता हाथी तो बढ़ सकता था नुकसान

राशन दुकान में बड़ी मात्रा में चावल भी रखा हुआ था। गनीमत रही कि हाथी चावल तक नहीं पहुंच पाया, वरना राशन का नुकसान काफी ज्यादा हो सकता था। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथी के राशन दुकान तक पहुंचने की घटना ने क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

hathi-rashan-dukan-khidki-todi
hathi-rashan-dukan-khidki-todi

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से निगरानी की मांग

सुबह के समय हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी कभी भी आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच सकता है, ऐसे में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है।

hathi-rashan-dukan-khidki-todi
hathi-rashan-dukan-khidki-todi

फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर वन क्षेत्र से लगे गांवों में मानव-हाथी संघर्ष के खतरे को सामने ला दिया है।

108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी: दुर्गम पहाड़ी रास्ते और तेज बारिश के बीच सुरक्षित प्रसव, पसान 108 स्टाफ की तत्परता आई काम

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें