वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गड्डों से भरी सड़क में जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग, जटगा -पसान -पेंड्रा मार्ग की बदहाली बरकरार

जटगा पसान सड़क बदहाल

कोरबा //पसान / CGCITYNEWS // जिले की  जटगा -पसान -पेंड्रा मार्ग की बदहाली दूर होने का नाम नहीं ले रही है। महीनों से उबड़-खाबड़ सड़क और जानलेवा गड्ढों की समस्या को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद भी विभाग ने मरम्मत का काम शुरू नहीं किया,  ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने क्षेत्र की समस्याओं को जस का तस छोड़ दिया है जटगा  चौक से लैंगा , पसान और  मातिन दाई बैरियर तक सड़क की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। यहां से गुजरना वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा हो गया है। कई बार शिकायतों और समाचारों के प्रकाशन के बाद भी विभाग ने  मार्ग पर सुधार कार्य कराने की सुध नहीं ली है,

जटगा से वन अवरोध बैरियर पसान तक की सड़क कई स्थानों पर धंस रही है और वाहनों के पहिए उसमें फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है  स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क की स्थायी मरम्मत कर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तैयारी

विभागीय उदासीनता से परेशान ग्रामीणों ने बताया कि नई सड़क निर्माण और पुराने मार्गों की खराब स्थिति को लेकर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जटगा – पसान सड़कों की तस्वीरें लेकर ग्रामीण  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

Read 👇👇

कोरबा की सबसे बदहाल सड़क! जटगा–पसान–कोटमी मार्ग बना जानलेवा, हर दिन हादसे का खतरा

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें