वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई गई झाड़ू, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, अभिभावकों ने जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई मांग

बिलासपुर। CG city news : बिलासपुर जिले के बेलगहना स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बैगापारा में (स्कूली बच्चो ने लगाई झाड़ू) बच्चों से स्कूल की सफाई करवाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चपरासी के स्कूल नहीं आने पर विद्यार्थियों के हाथों में झाड़ू थमा दी गई और उनसे कक्षाओं व परिसर की सफाई कराई गई। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अभिभावकों ने जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई मांग 

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि जब सफाई कर्मचारी अनुपस्थित रहता है, तब उनसे नियमित रूप से स्कूल की सफाई करवाई जाती है। बच्चों के अनुसार, पढ़ाई शुरू होने से पहले उन्हें झाड़ू लगाने के लिए कहा जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब स्कूलों में सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त हैं, तो फिर बच्चों से यह कार्य क्यों कराया जा रहा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद अभिभावकों में नाराजगी है।

उनका कहना है कि बच्चों को शिक्षा देने के बजाय उनसे सफाई का काम कराना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गोपाल दुबे से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अब सभी की नजर शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर है कि इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जाती है।

यह भी पढ़े 👇👇

सांप के डसते ही बेहोश हुआ युवक, सरपंच की तत्परता और स्टाफ नर्स की सूझबूझ से बची जान, ड्यूटी डॉक्टर रहे नदारद!

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें