वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सांप के डसते ही बेहोश हुआ युवक, सरपंच की तत्परता और स्टाफ नर्स की सूझबूझ से बची जान, ड्यूटी डॉक्टर रहे नदारद!

कोरबा/ पसान // जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटिपखना में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव निवासी सहदेव सिंह कंवर (पिता देव सिंह) घर के पीछे बाड़ी में काम कर रहे थे, तभी अचानक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए।

Snake Bite Pasan
Snake Bite Pasan

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम सरपंच चंद्रप्रताप सिंह पोर्ते ने बिना किसी देरी के अपने निजी वाहन से युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसान पहुंचाया। उस समय युवक पूरी तरह बेहोश हो चुका था।
स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने तत्काल उपचार शुरू किया और प्राथमिक इलाज देकर युवक की स्थिति संभालने का प्रयास किया। इसी बीच मामले की जानकारी बीएमओ को दी गई, जिन्होंने तत्काल डॉ. संतोष सिंह (पिपरिया) को पसान पहुंचने के निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि डॉ. संतोष सिंह और स्टाफ नर्स की सूझबूझ एवं त्वरित इलाज से युवक की जान बचाई जा सकी।

वहीं दूसरी ओर, ड्यूटी पर तैनात डॉ. प्रवीण प्रसाद के अस्पताल में अनुपस्थित रहने और फोन कॉल का जवाब नहीं देने के आरोप सामने आए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

यह भी पढ़े 👇👇

3 महीने से नहीं मिला राशन! अड़सरा के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को सौंपा सामूहिक शिकायत पत्र, जांच की मांग

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें