कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत अड़सरा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। राशन कार्डधारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले 2 से 3 महीनों से शासकीय उचित मूल्य की दुकान से चावल का वितरण नहीं किया गया, जबकि कई हितग्राहियों के अंगूठे भी लगवाए गए।

ग्रामीणों ने इस मामले में नायब तहसीलदार पसान को सामूहिक शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि कई बार राशन दुकान के विक्रेता अनीश खान से जानकारी लेने और राशन देने का अनुरोध करने के बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने शिकायत में मांग की है कि पिछले 2-3 महीनों के खाद्यान्न आवंटन, स्टॉक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर की जांच कराई जाए तथा जिन पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिला है, उन्हें तत्काल लंबित खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि राशन नहीं मिलने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने खाद्यान्न का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाने और पात्र हितग्राहियों को उनका हक दिलाने की मांग की है।
अड़सरा पंचायत मे अंगूठा लगाकर चावल नहीं देने की शिकायत लंबे समय से चली आ रही है देखे वीडियो क्या कह रहे है ग्रामीण 👇👇
नोट: शिकायत पत्र में लगाए गए आरोप ग्रामीणों के हैं। प्रशासनिक जांच के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होगी।
यह भी पढ़े 👇👇
CG BREKING // अंगूठा लगवाया, चावल नहीं मिला, PDS व्यवस्था पर गंभीर सवाल










