वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पूर्व सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप जनपद सदस्य ने की जांच की मांग

कोरबा //   ग्राम पंचायत तिलकेजा के पूर्व सरपंच पर – भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है। जनपद – पंचायत कोरबा के क्षेत्र क्रमांक – 21 तिलकेजा के जनपद सदस्य किशन  लाल कोशले ने – 14वें -15वें 2 करोड़ 58 लाख 22 हजार वित्त व मूलभूत योजनाओं में किया गया गड़बड़झाला का आरोप लगाते हुए जांच की – मांग की है। इसे लेकर – कलेक्टर जनदर्शन मे – शिकायत की गई है।

जनपद सदस्य श्री कोसले ने शिकायत – पत्र में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत – में विकास कार्यों के लिए प्राप्त अनुदान मद 14वें वित्त योजना व 15वें वित्त मूलभूत योजना की राशि में गड़बड़झाला किया – गया है। ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच – कुलसिंह कंवर द्वारा राशि आहरण कर गबन कर लिया गया है। वहीं धरातल कोई  भी कार्य ठीक से नहीं कराया गया है। उक्त कार्यों की राशि के साथ ब्योरा देते हुए उन्होंने अनियमितता का आरोप लगाया है। श्री कोसले का कहना है कि 8 वर्षों में कुल 2करोड़ 58लाख 22h790 14वें 15वें पंचायत के विकास कार्यों में आधी राशि का उपयोग किया जाता तो नवीन कार्यों की आवश्यकता नहीं होती। श्री कोसले ने उक्त मद का निजी व मनमाने उपयोग का आरोप लगाया है। एक कार्य के लिए 2 से 3 बार राशि आहरण का गमन किया गया है। इसके अतिरिक्त मूलभूत राशि में भी 32 लाख रूपए का कोई भी कार्य नहीं कराया गया है। इस तरह कुल 3 करोड़ की राशि भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

14वें -15वें 2 करोड़ 58 लाख 22 हजार वित्त व मूलभूत योजनाओं में किया गया गड़बड़झाला

 

3 महीने से नहीं मिला राशन! अड़सरा के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को सौंपा सामूहिक शिकायत पत्र, जांच की मांग

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें