नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच बातचीत का पहला दौर पूरा हो चुका है। चर्चा के लिए सीजेपी के दो प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे और 3 सूत्रीय डिमांड लिस्ट जेपी नड्डा के हाथों में सौंप दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ मीटिंग से पहले CJP ने दावा किया था कि सरकार की तरफ से उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था।
CJP ने नड्डा के सामने 3 बड़ी मांगें रखीं है।
–धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
-नीट प्रभावितों को 1Cr-1Cr का मुआवजा
-सोनम वांगचुक की रिहाई
-परीक्षा प्रणाली में सुधार
मीटिंग के बाद जेपी नड्डा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक अलग ही दावा किया है। उन्होंने साफ कहा है कि बातचीत का प्रस्ताव प्रदर्शनकारियों की तरफ से आया था। आइए आपको बताते हैं कि जेपी नड्डा ने क्या कहा है।
आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 बजे से हमारी बातचीत चल रही है। बैठक अच्छे माहौल में हुई। उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ शुरुआती बातचीत विस्तार से हुई और शाम करीब 4 बजे उन्होंने मुझे एक लिखित ज्ञापन सौंपा। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अपना धरना खत्म करने और हालात सामान्य करने में प्रशासन की मदद करने का आग्रह किया है।










