वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कोरबा जिला में बारिश का कहर! पनगवां-सरमा मार्ग का पुल बहा, पोड़ी उपरोड़ा SDM ने किया मौके का निरीक्षण, कई गांवों का संपर्क टूटा

कोरबा के पनगवां-सरमा मार्ग पर बारिश से टूटा पुल, SDM और तहसीलदार ने किया निरीक्षण

कोरबा/ पोड़ी उपरोड़ा //*कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार आज दिनांक को SDM  पोंडी उपरोड़ा, SDO PMGSY एवं तहसीलदार पसान के द्वारा अतिवृष्टि से प्रभावित मार्ग एवं क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया का निरीक्षण किया गया। प्रभावित मार्ग में वैकल्पिक व्यवस्था एवं सुधार हेतु संबंधित विभाग निर्देशित किया गया ताकि मार्ग बहाल हो सके।

बता दे की ग्राम पंचायत पनगवां से सरमा जाने वाले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर बना पुल तेज बहाव में बह गया, जिससे क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

शनिवार को ज़ब SDM  मनोज कुमार बंजारे ने तहसीलदार वीरेंद्र श्याम के साथ मौके पर पहुंचकर पुल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लेकर       व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कोरबा के पनगवां-सरमा मार्ग पर बारिश से टूटा पुल, SDM और तहसीलदार ने किया निरीक्षण
कोरबा के पनगवां-सरमा मार्ग पर बारिश से टूटा पुल, SDM और तहसीलदार ने किया निरीक्षण

पुल टूटने से पनगवां, सरमा एवं आसपास के गांवों के लोगों का संपर्क प्रभावित हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से क्षतिग्रस्त पुल के पास नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की है।
लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

देखे वीडियो 👇👇

 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

पोड़ी उपरोड़ा,SDM की बड़ी कार्रवाई: बिना रॉयल्टी गिट्टी ले जा रहे 2 हाइवा जब्त, अवैध खनिज कारोबारियों में मचा हड़कंप

 

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें