कोरबा/पसान। कोरबा जिले के अंतिम छोर पसान में गुरुवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) प्रतीक जैन ने अचानक पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया। उनके अचानक दौरे से स्थानीय अमले में हलचल मच गई।

निरीक्षण के दौरान CEO प्रतीक जैन सीधे हितग्राहियों के घर पहुंचे और निर्माणाधीन आवासों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर आवास निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली तथा जिन हितग्राहियों द्वारा अभी तक कार्य पूरा नहीं किया गया है, उन्हें जल्द से जल्द निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी आवास योजना का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की भी समीक्षा की गई।
इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र तिग्गा, जुनैद खान, हिमांशु पाण्डेय, आनंद मित्तल एवं जुबैर खान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत CEO के इस औचक निरीक्षण को ग्रामीण क्षेत्र में आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े 👇👇










