रायपुर। : प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध और नाबालिग लड़कियों के अपहरण को लेकर आज विधानसभा में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने सवाल उठाया। विपक्ष ने सरकार से पूछा कि इसे रोकने क्या प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही महिला विधायक ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में महिला थाना खोलने की मांग गृहमंत्री से की। विभागीय मंत्री विजय शर्मा ने वर्तमान में 13 महिला थाना संचालित होने की जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। वही मंत्री ने महिला अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी सदन को दी।










