वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

FIFA World Cup 2026 : रोनाल्डो का वर्ल्ड कप सफर खत्म, आखिरी मैच के बाद फूट-फूटकर रोये

FIFA World Cup 2026 : दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब दोबारा फीफा वर्ल्ड कप में दिखाई नहीं देंगे। उनका वर्ल्ड कप करियर खत्म हो गया। स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से मात देते हुए फीफा वर्ल्ड कप-2026 से बाहर कर दिया। इसी के साथ रोनाल्डो शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ फुटबॉल महाकुंभ से रोते हुए विदा हुए।

रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ मैच से पहले ही कह दिया था कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है। यानी नॉकआउट में जब टीम हारी वही रोनाल्डो का आखिरी मैच। स्पेन ने कड़े मुकाबले में पुर्तगाल को हरा दिया और फिर रोनाल्डो के आंसू निकल पड़े।

नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
रोनाल्डो का नाम आता है तो जेहन में आता है कि गोल पर गोल होंगे, लेकिन वर्ल्ड कप में रोनाल्डो अहम मैचों में फेल रहे हैं। उनके पैरों से गोल नहीं निकले। रोनाल्डो ने अपने करियर में कुल छह वर्ल्ड कप खेले जिनमें 10 नॉकआउट मैचों में हिस्सा लिया, लेकिन इन मैचों में वह सिर्फ एक ही गोल कर सके। उनका ये इकलौता नॉकआउट गोल इसी वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के खिलाफ आया जो उन्होंने पेनल्टी पर किया।

रोनाल्डो स्तर के खिलाड़ी से इस तरह का प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जाती है। अपनी बेहतरीन फिटनेस और शानदार खेल के लिए मशहूर रोनाल्डो जहां भी जाते हैं गोल बरसाते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में वह ऐसा नहीं कर पाए।

मैं दुखी हूं’
मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा कि वह दुखी हैं, लेकिन साफ जमीर के साथ वर्ल्ड कप से विदा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं ठीक हूं, इस बात का दुख है कि वर्ल्ड कप को इस तरह से छोड़कर जा रहा हूं। लेकिन जैसा कि मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, मैंने अपना बेस्ट दिया और मैं एकदम साफ जमीर के साथ विदा ले रहा हूं। फुटबॉल खिलाड़ी की यही जिंदगी होती है। कई बार हम जीतते हैं तो कई बार हार जाते हैं, लेकिन हमें आगे बढ़ना होता है।”

रोनाल्डो ने 27 वर्ल्ड कप मैच खेले। वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे लियोनेल मेसी हैं जिन्होंने अभी तक 30 मैच खेले हैं। रोनाल्डो ने कुल 11 वर्ल्ड कप गोल किए हैं।

देखिए… क्या आप इन्हें पहचानते हैं? यही हैं छुरी के ‘राज ज्वैलर्स’ में दिनदहाड़े लूट करने वाले! CCTV में चेहरे कैद, पुलिस ने जनता से मांगी मदद

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें