वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चलती बस में गूंजी किलकारी! कोरबा से पटना जा रही बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, यात्रियों ने निभाया इंसानियत का फर्ज

कोरबा।//  तेज बारिश, रात का अंधेरा और सफर के बीच अचानक प्रसव पीड़ा… लेकिन इसी मुश्किल घड़ी में चलती बस मानवता की मिसाल बन गई। कोरबा से पटना जा रही राजहंस बस में एक नवविवाहिता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बस में मौजूद महिला यात्रियों और कर्मचारियों की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया गया। मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी सुनती देवी अपने पति के साथ राजहंस बस से पटना जा रही थीं। यह उनका पहला बच्चा है। रात करीब 11 बजे अंबिकापुर से आगे पहुंचते ही उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तुरंत बस सड़क किनारे रोक दी। बाहर मूसलाधार बारिश हो रही थी, लेकिन बस में मौजूद महिलाओं ने हिम्मत दिखाई और प्रसव कराने की जिम्मेदारी संभाली। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
बच्चे की पहली किलकारी गूंजते ही बस में खुशी का माहौल बन गया। बस में सवार 30 से 35 यात्रियों ने नवदंपती को बधाई दी और स्वेच्छा से पैसे इकट्ठा कर आर्थिक सहयोग भी किया।
इसके बाद बस बलरामपुर पहुंची, जहां प्रसूता और नवजात को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर मिली मदद के कारण किसी प्रकार की जटिलता नहीं हुई। फिलहाल मां और बच्चा दोनों चिकित्सकों की निगरानी में पूरी तरह स्वस्थ हैं।
परिजनों के अनुसार सुनती देवी ने प्रेम विवाह किया था और वह पहली बार अपने ससुराल पटना जा रही थीं। रास्ते में हुई इस अप्रत्याशित घटना ने सफर को जिंदगी की सबसे यादगार यात्रा बना दिया।
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल समय में अनजान लोग भी परिवार बन जाते हैं। यात्रियों और बस कर्मचारियों की तत्परता ने मां और नवजात दोनों की सुरक्षित जिंदगी सुनिश्चित की।

“उठवा दूँगा…” डिप्टी रेंजर की कथित धमकी पर उठे सवाल, क्या रेंजर के संरक्षण में चल रही दबंगई?

Read link 👇👇

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें