कटघोरा/पसान। कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम जलके में वन प्रबंधन समिति के चुनाव के दौरान सामने आए एक वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में डिप्टी रेंजर अयोध्या सोनी ग्रामीणों को कथित तौर पर “एक मिनट नहीं लगेगा, उठवा दूँगा” कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद अब क्षेत्र में एक बड़ा सवाल गूंज रहा है—क्या डिप्टी रेंजर को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, जो वे खुलेआम ग्रामीणों को धमकी देने जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं?
ग्रामीणों का आरोप है कि वन प्रबंधन समिति के चुनाव के दौरान उन्होंने फेंसिंग और अन्य विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए थे। इसी दौरान माहौल गरमा गया और वायरल वीडियो में डिप्टी रेंजर द्वारा कथित धमकी दिए जाने का दावा किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई अधिकारी कैमरे के सामने इस तरह की भाषा बोल सकता है, तो आम लोगों के साथ उसका व्यवहार कैसा होगा? अब ग्रामीण पूछ रहे हैं कि क्या यह व्यक्तिगत रवैया है या विभागीय संरक्षण का परिणाम?
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच और चुनाव प्रक्रिया के साथ-साथ विकास कार्यों की तकनीकी जांच की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में वन विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Read link 👇👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl










