कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण शिविर के दौरान कोरबा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संगठन के पिछले 6 माह के कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड सौंपा। रिपोर्ट में संगठन विस्तार, जनहित आंदोलनों और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार बूथ, वार्ड, ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के प्रयासों के साथ किसानों, मनरेगा, खाद-बीज की उपलब्धता, धान खरीदी, बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा चलाए गए अभियानों की जानकारी दी गई।

मनोज चौहान ने बताया कि पार्टी ने पिछले छह महीनों में जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और आम जनता के हितों से जुड़े कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। रिपोर्ट कार्ड को संगठन की सक्रियता, जवाबदेही और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का दस्तावेज बताया गया।
इस अवसर पर राहुल गांधी के समक्ष संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।
Read link 👇👇










