कोरबा / पसान // जिले के ग्राम पंचायत पसान में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य केंद्र पसान एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में किया गया। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत पसान के सरपंच सुरेंद्र तिग्गा, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामप्यारी जाखड़, आनंद मित्तल, हरप्रसाद शास्त्री, उप सरपंच प्रतिभा वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को सफल बनाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि अभियान के दौरान घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
Read link 👇👇










