वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

निर्माण कार्यों की ID नहीं मिलने पर सरपंचों का अल्टीमेटम: 7 दिन में समाधान नहीं तो NH-130 पर चक्काजाम, जनपद कार्यालय में फिर होगी तालाबंदी

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा //  जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के सरपंच संघ और जनपद सदस्यों ने निर्माण कार्यों की ID जारी नहीं किए जाने को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सौंपे गए ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनपद कार्यालय में पुनः तालाबंदी कर NH-130 पर चक्काजाम और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सौंपे गए ज्ञापन में ज
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सौंपे गए ज्ञापन में ज

ज्ञापन में बताया गया है कि 15 जून को निर्माण कार्यों की ID उपलब्ध नहीं कराए जाने के विरोध में सामान्य सभा बैठक का बहिष्कार किया गया था और जनपद कार्यालय में तालाबंदी कर धरना भी दिया गया था। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि ID नहीं मिलने से निर्माण कार्यों और भुगतान की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे सरपंचों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरपंच संघ और जनपद सदस्यों ने इसे अपने अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी है। यदि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा

कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा में आर-पार की जंग: जनपद सदस्यो ने जनपद कार्यालय में जड़ा ताला, सीईओ समेत कई कर्मचारी अंदर फंसे

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें