वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सेंट्रल जेल में खूनी खेल, कैदी की हत्या से मचा बवाल, खूनी वारदात से जेल प्रशासन में हड़कंप

बिलासपुर : बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जेल के भीतर बंद दो कैदियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक कैदी की मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के चमारी गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश राय, जो वर्ष 2008 से केंद्रीय जेल में बंद है, ने सोमवार सुबह करीब 9:32 बजे अपने ही बैरक में बंद कैदी नीलू जगत पर अचानक हमला कर दिया। नीलू जगत कोटा क्षेत्र का निवासी था और पॉक्सो एक्ट के एक मामले में नवंबर 2024 से जेल में निरुद्ध था।

बताया जा रहा है कि दोनों कैदी ई-1 बैरक में साथ रह रहे थे तथा दोनों का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार भी चल रहा था। अचानक हुए इस हमले में नीलू जगत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद केंद्रीय जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, जेल प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे क्या वजह रही। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Read link 👇👇

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही किराना व्यापारी को किडनैप करने वाले 3 गिरफ्तारः गाड़ी में नीली बत्ती और पुलिस बोर्ड लगा रखे थे

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें