वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

CM विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नई टीम, शपथ ग्रहण समारोह में आने का दिया भरोसा

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने न केवल नई टीम को बधाई दी बल्कि कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति भी जताई। इस मुलाकात में पत्रकारों के हित, सुरक्षा और प्रदेश स्तर पर बड़े आयोजन को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

राजधानी प्रवास के दौरान कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की मुलाकात रायपुर प्रेस क्लब और बिलासपुर प्रेस क्लब की टीमों से भी हुई। बिलासपुर के प्रेस क्लब में अध्यक्ष अजीत मिश्रा व उनकी टीम ने स्वागत सम्मान किया। वहीं रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने कोरबा की नवीन कार्यकारिणी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह गमझा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के हितों, उनकी सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। तीनों प्रेस क्लबों ने पत्रकारों के व्यापक हित में एक मंच पर आकर एकजुटता के साथ कार्य करने का दृढ़ भरोसा दिया। साथ ही आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को एक सूत्र में पिरोने और पत्रकारिता के स्तर को और ऊंचा उठाने के उद्देश्य से एक प्रदेश स्तरीय आयोजन को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई, जिसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी। इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब ओर से अध्यक्ष नौशाद खान, पूर्व अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक कमलेश यादव, सचिव दिनेश राज, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य द्वय आकाश शर्मा व राजेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार कृष्णा दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े 👇👇

प्रेस क्लब कोरबा चुनाव: वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव सबसे अधिक मतों से बने संरक्षक, पत्रकारों ने दी बधाई

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें