वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रेस क्लब कोरबा चुनाव: वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव सबसे अधिक मतों से बने संरक्षक, पत्रकारों ने दी बधाई

कोरबा // कोरबा प्रेस क्लब चुनाव में जिले के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव ने सबसे अधिक मत हासिल कर संरक्षक पद पर जीत दर्ज की। उनकी ऐतिहासिक जीत को पत्रकारिता जगत में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Kamlesh Yadav wins Press Club Korba patron election with highest votes
Kamlesh Yadav wins Press Club Korba patron election with highest votes

प्रेस क्लब कोरबा के चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और पत्रकार साथियों में उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव को मिले रिकॉर्ड मतों को उनकी वर्षों की निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता का सम्मान माना जा रहा है।

Kamlesh Yadav wins Press Club Korba patron election with highest votes
Kamlesh Yadav wins Press Club Korba patron election with highest votes

पत्रकारों ने कहा कि कमलेश यादव लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें प्रेस क्लब के सदस्यों का भरपूर समर्थन मिला और वे सबसे अधिक मत हासिल कर संरक्षक पद तक पहुंचे।

Kamlesh Yadav wins Press Club Korba patron election with highest votes
Kamlesh Yadav wins Press Club Korba patron election with highest votes

उनकी जीत को प्रेस क्लब कोरबा के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रेस क्लब की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा।
चुनाव परिणाम के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकार साथियों ने कमलेश यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

यह भी पढ़े 👇👇

लोहे की जगह लकड़ी ! लाखों की कोटना कोठा निर्माण में रोजगार सहायक ग्राम पंचायत सिर्री का भ्रष्टाचार का बड़ा खेल? ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें