जीपीएम // ( kotmikala-sarafa-vyapari-hatyakand ) जिला के पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से हथियार, कारतूस तथा लूटा गया सोना-चांदी भी बरामद किया है।

घटना 26 मई की शाम करीब 7 बजे की है, जब बाजार में ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी से बदमाशों ने सोना-चांदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल ने अवैध कट्टे से गोली चला दी, जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 163/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले का खुलासा करते हुए बताया गया कि पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी खुशीराम साहू ने बिहार-झारखंड शूटर बुलाकर साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी व्यापारियों की रेकी कर लूट की योजना बनाई थी। योजना के तहत 23 मई को आरोपी राहुल अपने साथियों के साथ बिटकुला पहुंचा और 26 मई को कोटमीकला बाजार में वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिपते रहे और बाद में लूटे गए सोना-चांदी को आपस में बांट लिया। कुछ सोने-चांदी के हिस्से और डिब्बे नष्ट करने की भी जानकारी सामने आई है। बाद में तीन आरोपी ट्रेन के जरिए बिहार-झारखंड फरार हो गए।
बरामद सामग्री
2 देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, 40 ग्राम सोना, 4 किलो 480 ग्राम चांदी, 7 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल, 1 स्विफ्ट कार।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका इस कार्रवाई में महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, एसपी मनोज कुमार खिलारी, एएसपी अविनाश कुमार मिश्रा, एसडीओपी राजेश देवांगन, एसडीओपी श्याम सिदार, निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी साइबर थाना बिलासपुर, निरीक्षक अंजना केरकट्टा थाना प्रभारी अजाक, निरीक्षक सनीप रात्रे, निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य एसीसीयू बिलासपुर, उप निरीक्षक अजय वारे, उप निरीक्षक सतैन्द्र पुरी गोस्वामी, साइबर सेल मुंगेली, उप निरीक्षक सनत मात्रे, उप निरीक्षक रणक्षोर सिंह सेंगर, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव थाना अजाक, उप निरीक्षक राम निवास राठौर, सउनि नवीन मिश्रा चौकी प्रभारी, सउनि अनुज डहरिया एवं सउनि मनोज हनोतिया, साइबर सेल प्रभारी जीपीएम, सहित रेंज की विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी
अविनाश कुमार मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोटमी के साप्ताहिक बाजार में हुए लूट एवं हत्या के मामले में पुलिस के द्वारा सभी सात आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपियों से दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा लूट के आभूषण सात मोबाइल, दो मोटरसाइकिल और एक स्विफ्ट कार जब्त की गई है।
यह भी पढ़े 👇👇










