वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

CG City News की खबर का असर: सरपंच-उपसरपंच और पंचों ने लिया संज्ञान, पसान तहसील में लगाया गया नया मोटर

पसान/कोरबा। भीषण गर्मी के बीच पसान तहसील परिसर से बोरवेल उपकरण चोरी होने और जलापूर्ति ठप होने की खबर CG City News में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों के स्तर पर तेजी से पहल की गई। खबर के प्रकाशन के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की दिशा में कदम उठाए।

Pasan Tehsil New Motor Installed
Pasan Tehsil New Motor Installed

जानकारी के अनुसार, तहसील परिसर में लगे बोरवेल के उपकरण चोरी हो जाने से कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। खबर सामने आने के बाद जनप्रतिनिधियों ने मौके का जायजा लिया और पानी की समस्या के त्वरित समाधान के लिए नया मोटर लगवाने की व्यवस्था की।
नए मोटर के स्थापित होने के बाद तहसील परिसर में फिर से जलापूर्ति शुरू हो गई है, जिससे कर्मचारियों एवं दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने भी समस्या के समाधान पर संतोष जताते हुए जनप्रतिनिधियों की पहल की सराहना की है।

भीषण गर्मी में तहसील का बोर ही चुरा ले गए चोर! पसान तहसील में सनसनी, पानी संकट के बीच प्रशासन हैरान 

गौरतलब है कि भीषण गर्मी के दौरान पानी जैसी मूलभूत सुविधा बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। ऐसे में खबर प्रकाशित होने के बाद त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें