कोरबा / पसान / पसान क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि बिजली आने के बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही, क्योंकि हर 10 से 15 मिनट में बिजली ट्रिप हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर उमस और तेज गर्मी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। रात के समय बार-बार बिजली बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
व्यापारियों का कहना है कि लगातार ट्रिपिंग से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं छात्र भी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ी है, लेकिन विभाग की तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं।
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
यह भी पढ़े 👇👇
सुशासन तिहार के आवेदनों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश https://cgcitynews.in





