वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पसान थाने में पुलिस को चकमा! बाथरूम जाने के बहाने छेड़छाड़ का आरोपी फरार, मचा हड़कंप

कोरबा, 23 सितंबर 2026। कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र से पुलिस हिरासत में रखे गए छेड़छाड़ के एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिस को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

छेड़छाड़ के मामले में लंबे समय से फरार था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, पसान थाना क्षेत्र के खीरचंद के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय न्याय व्यवस्था के तहत दर्ज पुराने मामले में कार्रवाई लंबित थी। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसके संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची।

बाथरूम जाने की बात कही और पुलिस को दे गया चकमा

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने उसे बाथरूम जाने की अनुमति दी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया।
आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों को तत्काल घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया फरारी का मामला

पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है  पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 265 के तहत भी मामला दर्ज किया है। अब उसके खिलाफ पुराने छेड़छाड़ के मामले के साथ पुलिस हिरासत से फरार होने का नया केस भी दर्ज हो गया है। पुलिस की टीमें आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश कर रही हैं

इस घटना के बाद पुलिस हिरासत में आरोपियों की निगरानी और थाने की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

एसडीओपी विजय राजपूत ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। उसके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है।

 

Read link 👇

पसान थाना क्षेत्र में दूसरे दिन भी मर्डर से दहशत! लोकड़हा में 25 वर्षीय युवती की पत्थर से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें