वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सांसद ज्योत्सना महंत ने पसान में मेधावी छात्र-छात्राओं और सेवा कार्य करने वालों का किया सम्मान

कोरबा/पसान। CGCITYNEWS / सेवा कार्य एवं उत्कृष्ट छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन पसान में किया गया, जिसमें कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत मुख्य रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम में उन्होंने परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

सांसद ज्योत्सना महंत ने विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं सेवा कार्यों से जुड़े लोगों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक एवं पसान के सर्प मित्र राहुल अग्रवाल को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

पत्रकारों का भी हुआ सम्मान

समारोह में क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को सामने लाने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान जफर खान और मिथलेश आयाम को सम्मान प्रदान किया गया।

सांसद ज्योत्सना महंत पसान सम्मान समारोह
सांसद ज्योत्सना महंत पसान सम्मान समारोह

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

सांसद ज्योत्सना महंत पसान सम्मान समारोह
सांसद ज्योत्सना महंत पसान सम्मान समारोह

ये रहे प्रमुख अतिथि

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पसान अध्यक्ष जगत पाल आयाम, महामंत्री जुनैद खान, आनंद मित्तल, पसान सरपंच वचन साय कोराम, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के साथ समाजसेवा, उत्कृष्ट कार्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किए जाने से कार्यक्रम चर्चा का विषय बना रहा।

CGCITYNEWS इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे कई रात – दिन देकर कठिन मानसिक परिश्रम कर प्रशस्ति पत्र तैयार करने वाले युवा वाशु गुप्ता को सैलूट करता है जो इतना कम समय मे इतना अच्छा काम किया जिससे ये कार्यक्रम सफल हो सका 

महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें