वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

स्कूल के गेट पर बच्चों ने जड़ा ताला, सड़क पर उतरे छात्र; चक्काजाम कर जताया विरोध

अभनपुर। CGCITYNEWS : अभनपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में स्कूली बच्चों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद बच्चे सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर अपनी नाराजगी जताई।

बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में स्थित महिला शौचालय को तोड़कर वहां उपस्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर स्कूली बच्चे नाराज हैं और निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं।

 

बच्चों ने इस पूरे मामले को लेकर ग्राम सरपंच के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की है। प्रदर्शन के दौरान बच्चे सड़क पर ही मौजूद रहे। फिलहाल मौके पर किसी जिम्मेदार अधिकारी के पहुंचने की सूचना नहीं है।

बच्चों के विरोध और चक्काजाम के चलते सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से मामले को लेकर क्या कदम उठाया जाता है।

यह भी पढ़े 👇👇

पेंड्रा-कोरबा यात्री बस में ड्राइवर मोबाइल पर व्यस्त, दूसरी बस में हेल्पर आधा शरीर बाहर! हादसे को खुला न्योता दे रही लापरवाही

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें