वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जनता की आवाज़ बनी असरदार! जटगा–पसान मार्ग पर शुरू हुआ गड्ढों की मरम्मत का काम

कोरबा/ पसान // आखिरकार लगातार उठाई गई खबरों और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता रंग लाई। लंबे समय से बदहाल पड़ी जटगा–पसान सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों को भरने का काम शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Jatga Pasan Road Repair
Jatga Pasan Road Repair

पिछले कई दिनों से इस मार्ग की बदहाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। हल्की बारिश में सड़क पर पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था। हाल ही में इसी मार्ग पर एक सवारी ऑटो पलट गया था, जबकि एक यात्री बस भी गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बची थी। इन घटनाओं के बाद सड़क की स्थिति को लेकर जनआक्रोश बढ़ गया था।

Jatga Pasan Road Repair
Jatga Pasan Road Repair

लगातार खबरों के प्रकाशन और जनप्रतिनिधियों द्वारा मामले को उठाने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल गड्ढे भरना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि पूरे मार्ग का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाना चाहिए ताकि भविष्य में फिर ऐसी स्थिति न बने।

आईये बताते है बदहाल सड़क मरम्मत मे किसने क्या किया 

कोरबा सांसद ज्योत्स्ना चरण दास महंत = खबर पर संज्ञान लेते हुए कोरबा कलेक्टर से बात कर सड़क मरम्मत कराने की बात कही

जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़ = इन्होने भी बदहाल सड़को के लिए pwd के अधिकारियो से बात कर  सड़क मरम्मत की बात कही

युबा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय : इनके द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो से स्पस्ट कहा की मरम्मत नहीं हुआ तो आंदोलन होगा जिसके जिम्मेदार आप होंगे

यूवक कांग्रेस पसान : पसान ब्लॉक के युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने तहसीलदार पसान को ज्ञापन देकर सड़क मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन का ज्ञापन सौपा

जिम्मेदार नागरिक इरफ़ान खान : आम नागरिक का फ़र्ज निभाते हुए CM हेल्पलाइन 1076पर काल कर अपनी बात रखी

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन अब मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर भी निगरानी रखेगा और सड़क को जल्द पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े 👇👇

बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार? जटगा–पसान सड़क पर पलटा ऑटो, गड्ढे में फंसते-फंसते बची यात्री बस, ठेकेदार अब भी गायब

बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार? जटगा–पसान सड़क पर पलटा ऑटो, गड्ढे में फंसते-फंसते बची यात्री बस, ठेकेदार अब भी गायब

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

CG City News
Author: CG City News

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें