कोरबा/ पसान // पसान परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्री के आंगनबाड़ी केंद्र अहिरपारा तुलबुल में लापरवाही के आरोपों के बाद अब जांच प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें बिना सूचना दिए विभाग ने जांच पूरी कर ली, जबकि शिकायत करने वाले पालकों और ग्रामीणों से किसी तरह की जानकारी तक नहीं ली गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायत उन्हीं की थी तो जांच के दौरान उन्हें बुलाया जाना चाहिए था। लेकिन विभाग ने कथित तौर पर बंद कमरे में जांच कर मामला निपटाने की कोशिश की, जिससे पूरी कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पसान परियोजना में शिकायतों की निष्पक्ष जांच के बजाय लीपापोती की संस्कृति हावी होती जा रही है। उनका कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष होती तो शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जाते और मौके पर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाता।
अब ग्रामीणों की मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई हो।
नोट: यह समाचार ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
यह भी पढ़े 👇👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
ग्रामीण के आरोप का वायरल वीडियो 👇










