कोरबा / पसान // कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत पसान परियोजना के ग्राम पंचायत कर्री स्थित आंगनबाड़ी केंद्र अहिरपारा तुलबुल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और पालकों ने सहायिका व केंद्र संचालन पर सवाल उठाते हुए वीडियो जारी किया है। उनका आरोप है कि केंद्र समय पर नहीं खुलता, बच्चों को बुलाया नहीं जाता और कई दिनों से भोजन भी नहीं दिया जा रहा।
खबर
ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में गांव में सांप और बिच्छू का खतरा बना रहता है। ऐसे में छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी नहीं ले जाने से पालकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उनका कहना है कि यदि केंद्र नियमित रूप से संचालित हो तो बच्चों को सुरक्षित वातावरण के साथ पोषण और प्रारंभिक शिक्षा भी मिल सकेगी।
पालकों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों को मिलने वाला गर्म भोजन भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले का वीडियो जारी कर प्रशासन से जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि पसान परियोजना अधिकारी इस शिकायत पर संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या नहीं, और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होती है।
देखे क्या कहाँ ग्रामीण 👇👇
नोट: यह खबर ग्रामीणों और पालकों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl










