ऋषिकेश घूमने गए प्रार्थी के घर में चोरी का खुलासा
बिलासपुर। Cgcitynews // शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गणेश चौक स्थित एक सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए 10 से 13 वर्ष आयु के तीन नाबालिग बालकों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, बहुमूल्य रत्न तथा अन्य कीमती सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गणेश चौक निवासी रजनीश सेठ 18 जुलाई से परिवार सहित ऋषिकेश घूमने गए हुए थे। उनके घर पर प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी रहती थी। 23 जुलाई की रात गार्ड ने घर के पीछे लगी विंडो एसी निकली हुई देख प्रार्थी को फोन पर सूचना दी। इसके बाद प्रार्थी ने अपने पुत्र और परिचित को घर भेजकर जांच कराई। प्रारंभिक जांच में अज्ञात व्यक्ति द्वारा विंडो एसी हटाकर घर में प्रवेश करने, अलमारी की चाबी से अलमारी खोलकर नकदी और जेवर चोरी करने की जानकारी मिली। उस समय करीब 1.85 लाख से 2.35 लाख नकद, 15 से 20 तोला सोने के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी होने की आशंका जताई गई थी।
घर का दोबारा किया निरीक्षण
प्रार्थी के बिलासपुर लौटने पर घर का दोबारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ कीमती सामान घर में ही सुरक्षित मिल गए। इसके बाद शेष चोरी गए सामान के संबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर सिविल लाइन थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 10 से 13 वर्ष आयु के तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
यह भी पढ़े 👇👇










