भाटापारा क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात
भाटापारा। क्षेत्र के ग्राम रोहरा के दीपक ज्वेलर्स के संचालक से गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हेलमेट पहले दो बाइक सवारों ने पिस्टल की नोक पर 36 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की लूट कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तरेंगा निवासी बलराम सोनी पिता दिनेश सोनी की ग्राम रोहरा में दीपक ज्वेलर्स नामक सराफा की दुकान है। गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे वे जेवरात लेकर बाइक से दुकान खोलने के लिए ग्राम रोहरा जा रहे थे। वे घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर पहुंचे थे कि सामने की ओर से रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने एकाएक उनकी बाइक रुकवाई और पिस्टल दिखाते हुए धमकाया फिर जेवरातों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घबराए बलराम सोनी ने थाने पहुंचकर लूट की रिपोर्ट लिखाई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर भाटापारा, सिमगा, सुहेला, हथबंद व पुलिस चौकी लिमतरा को सूचना देकर चारों तरफ नाकेबंदी के निर्देश दे दिए।
बदमाशों के फुटेज मिले: इधर घटना की जानकारी होते ही
पुलिस के आला अधिकारी और साइबर सेल की टीम भी भाटापारा से लेकर तरेंगा रोहरा तक सक्रिय लुटेरों की पतासाजी में जुट गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के हाथ बाइक सवार हेलमेट पहने बदमाशों के कई फुटेज लगे हैं। उनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बलराम सोनी ने करीब 36 लाख रुपए के जेवरात लूटे जाने की जारी दी है, लेकिन उनके पास उन जेवरातों के कोई बिल मौजूद नहीं हैं।
यह भी पढ़े 👇👇










