कोरबा/ पसान // जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) एवं NSUI के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों की गूंज अभियान के तहत आदिवासी बाहुल्य पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के पिपरिया में विद्यार्थियों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच, विचार और संदेश को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देश एवं NSUI जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मनमोहन राठौर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगत पाल सिंह आयाम की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर जानकारी दी।
इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय सिंह वाकरे, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव दिलेंद्र सिंह सहित कांग्रेस एवं NSUI के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक भागीदारी बढ़ाने का भी आह्वान किया।
Read link 👇👇
एक ही जमीन, दो कानून? जिस जगह मोची पर लगा था जुर्माना, उसी भू-भाग को निजी बताकर कराया गया कब्जा!










